कुएं से पानी भरते समय 18 वर्षीय युवती कुएं में गिर गई। गंभीर हालत में उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना गुरुवार दोपहर सिंहपुर थाना क्षेत्र के भर्रा टोला जोधपुर की है। युवती काफी दिनों से यहां अपने रिश्तेदारी में रह रही थी। पचगांव की रहने वाली पिंकी बैगा (18) रिश्तेदारी में भर्रा टोला जोधपुर आई थी। कुएं से पानी भर रही थी, इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। तेज आवाज सुनकर परिजन दौड़ पड़े और कुएं से उसे निकालकर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर ले गए। वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि पिंकी बैगा की इस घटना में मौत हुई है। वह काफी दिनों से अपने रिश्तेदारी में जोधपुर में रह रही थी। रोज की तरह घटना वाले दिन भी वह कुएं से बर्तन धोने के लिए पानी निकल रही थी, अचानक वह कुएं में गिर गई। थाना प्रभारी आरपी रावत ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।