कपूरथला में सरपंच के बेटे पर चलाई गोली:बाजू में लगी, चार राउंड फायरिंग, भागकर बचाई जान, सरपंची चुनाव की रंजिश

पंजाब में कपूरथला के गांव लखन कलां में सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे सरपंच के बेटे पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। सरपंच तजिंदर कौर के बेटे पवित्र सिंह पर अज्ञात हमलावरों ने चार से पांच राउंड फायर किए। एक गोली उसकी बाजू पर लगी, जबकि दूसरी गोली सिर को छूती हुई निकल गई। घायल पवित्र सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने उसे फोन कर घर बुलाया था। वह अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा। दोस्त उसे मुख्य गेट पर छोड़कर चला गया। घर के अंदर जाते ही आरोपियों ने गोलियां चला दीं। गांव में मची अफरा-तफरी गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पवित्र सिंह जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागा। वहां छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। परिजन उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है। परिजनों का कहना है कि यह हमला सरपंची चुनाव की रंजिश का नतीजा है। चुनाव में हारे लोगों ने पहले से परिवार को धमकियां दी थीं। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एसएचओ कंवरजीत सिंह के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *