60 टन डंपर के पिछले हिस्से के चारों पहिए निकले:कोरबा के कोयला खदान में डंपर हादसा; नागपुर की मैकेनिकल टीम करेगी जांच

SECL-कोरबा क्षेत्र की मानिकपुर परियोजना में डंपर हादसे की जांच डीजीएमएस ने शुरू कर दी है। घटना 19 मई की रात की है। 60 टन क्षमता वाले डंपर के पिछले हिस्से का चारों पहिया एक्सेल सहित अलग हो गया था। डंपर चालक भुवन राज अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे। एक्सकेवेशन टीम ने उन्हें डंपर चलाने की अनुमति दी थी। लेकिन खदान तक पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में हादसा हो गया। भुवन राज को चोटें आईं और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नागपुर की मैकेनिकल टीम हादसे की जांच करेगी। परिवहन कर रहे अन्य वाहन बाल-बाल बचे हादसे में कोयला परिवहन कर रहे अन्य वाहन बाल-बाल बच गए। स्थानीय अधिकारियों ने इस घटना को छिपाने का प्रयास किया। नियम के अनुसार खदान में होने वाली हर छोटी-बड़ी दुर्घटना की सूचना डीजीएमएस को देनी होती है। नागपुर की मैकेनिकल टीम कर जांच कर रही अब डीजीएमएस नागपुर की मैकेनिकल टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। अधिकारी मीडिया से दूरी बना रहे हैं। माना जा रहा है कि डंपर के उचित रखरखाव के अभाव में यह घटना हुई। इस हादसे से एसईसीएल को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *