रायगढ़ में नाबालिग के साथ जंगल में दुष्कर्म:गाली-गलौज कर मारपीट भी किया, 4 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, दोनों के बीच दूसरे युवक की हुई एंट्री

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें 4 सालों से प्रेम प्रसंग के बाद एक अन्य युवक की एंट्री होने पर प्रेमी ने अपनी नाबलिग प्रेमिका को जंगल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक कापू थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग की जान-पहचान करीब 2021 में टाकपानी में संदीप तिर्की 19 साल से हुई। संदीप अपनी मौसी कर टाकपानी आया करता था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगा और संदीप उससे शादी करूंगा कहता। इसके बाद दिसबंर 2021 में त्यौहार के समय आया और घर से बाहर ले जाकर नाबालिग के साथ संदीप ने शारीरिक संबंध बनाया। अप्रैल 2025 में भी नाबालिग के साथ संबंध बनाया, लेकिन इसी बीच लिप्ती में रहने वाले किशोर नामक युवक की एंट्री हुई। उसने भी नाबालिग को पसंद करने की बात कही। तब पीड़िता ने कहा कि मैं तुम्हें नहीं जानती हूं। किशोर ने संदीप के बारे में पूछा तो उसे भी नहीं जानने की बात कही और इसी बीच किसी बात पर संदीप के साथ नाबालिग का विवाद हो गया। जिसके बाद संदीप से वह बात करना बंद कर दी। नाबालिग को जंगल ले गए
इसके बाद आए दिन किशोर उसे मोबाइल पर बात करने के लिए फोन करता और शुक्रवार को किशोर उसके घर चार्जर ले कर आया है। तब संदीप पहले से वहां था। इसके बाद दोनों उसे जंगल ले गए। जहां संदीप नाबालिग से पूछने लगा कि वह किससे प्यार करती है। जिस बात पर उनके बीच विवाद हो गया।
दुष्कर्म के बाद जंगल में छोड़कर भागा
ऐसे में संदीप ने नाबालिग व किशोर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया और नाबालिग के साथ मारपीट करने लगा। जिसे देखकर किशोर वहां से भाग गया। इसके बाद संदीप ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और उसे वहीं छोड़कर चले गया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची। मामले की जानकारी अपने परिजनों को देखते हुए थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में आगे की जांच चल रही
DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि 2021 में नाबालिग की संदीप से पहचान हुई थी। शादी का झांसा देकर कई बार उसने शारीरिक संबंध बनाया था। 6 जून को जंगल ले जाकर उसने नाबालिग व किशोर के साथ गाली गलौज की। नाबालिग के साथ मारपीट करने के बाद दुष्कर्म भी किया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *