मौसम का हाल:मई में 373% ज्यादा बारिश, जून में 30% कम पानी

12 दिन से ठहरा मानसून, 10 के बाद फिर सक्रिय होगा पिछले माह लगातार बने सिस्टम और करीब 14 दिन पहले आए मानसून ने पूरे छत्तीसगढ़ में मई महीने में जमकर बारिश कराई। इस दौरान औसत से 373 फीसदी ज्यादा पानी गिर गया। इसके बाद से मानसून पिछले करीब 12 दिनों से ठहरा है। यह आगे ही नहीं बढ़ रहा है। इस वजह से जून का पहला सप्ताह लगभग सूखा बीत गया। पिछले सात दिनों में हुई बारिश औसत से 30 फीसदी कम है। मौसम विभाग का कहना है कि 10 जून तक प्रदेश में तेज बारिश से राहत मिलेगी। इसके बाद मानसूनी गतिविधियों में वृद्धि होगी और राज्य में भारी बारिश के हालात बनेंगे। प्रदेश में समुद्री हवा आने का क्रम थोड़ा रुक गया है। अभी पश्चिम से शुष्क हवा आने लगी है। इस वजह से जून में तेज गर्मी पड़ने लगी है। पिछले दो दिनों से रायपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में तेज गर्मी महसूस की जा रही है। रविवार को दिन का तापमान कई जगहों पर सामान्य से डेढ़ से दो डिग्री तक ऊपर चला गया। सबसे ज्यादा गर्मी रायपुर में रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री पहुंच गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *