शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र इलाके में थेकड़ा रोड़ पर लेपर्ड की सूचना पर फॉरेस्ट की टीम अलर्ट मोड़ पर है। फॉरेस्ट की टीम मंगलवार को दिनभर लेपर्ड की तलाश में जुटी रही। आसपास के इलाके व खेतों में सर्चिंग अभियान चलाया। टीम को लेपर्ड का कोई भी सुराग नही मिला। ना ही लेपर्ड के पगमार्क मिले। तब जाकर इलाके के लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। लाडपुरा वन विभाग रेंजर इंद्रेश यादव ने बताया कि मंगलवार को चार-चार घंटे अलग-अलग टीम सर्चिंग करती रही। लेकिन कोई सुराग नहीं मिले। इस इलाके में शिवपुरी धाम मन्दिर के पीछे डेन फॉरेस्ट है। लेपर्ड का सबसे फेवरेट फूड डॉग होता है। इस इलाके में डॉग और छोटे गाय के बछड़े काफी मौजूद है। लेपर्ड ने किसी को इंजर्ड नहीं किया। फिर भी एतिहातन यहां पर दो-तीन दिन टीम मौजूद रहेगी। इलाके में रहने वाले लोगों को सलाह दी कि अकेले ना निकले। अगर घर से निकले तो ग्रुप में निकले। फारेस्ट टीम सुरक्षा की दृष्टि से लगातार इस इलाके में मॉनिटरिंग कर रही है। उद्योग नगर थाना पुलिस भी इस इलाके में लगातार पेट्रोलिग करती रहेगी। जिन 2 लोगों ने लेपर्ड को देखा वो रोड क्रॉस करते हुए दीवार कूद कर निकाला था। दिखने में चितकबरा और धारीधार बताया था।


