बेंगलुरु में इंजीनियर ने प्रेमिका को 17 बार चाकू मारा:2 बच्चों की मां की मौत; दूसरी घटना- पत्नी का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा पति

बेंगलुरु से हत्या की दो घटनाएं सामने आई हैं। टेक इंजीनियर यशस (25 साल) ने अपनी प्रेमिका हरिनी (33 साल) की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना 6-7 जून की रात पूर्णा प्रजना लेआउट के OYO होटल के कमरे में हुई। दोनों एक-दूसरे को एक महीने से जानते थे। DCP साउथ लोकेश बी जगलासर ने बताया कि महिला आरोपी से रिश्ता खत्म करना चाहती थी और दूरी बना रही थी। इसी बात से गुस्साए आरोपी यशस ने उसपर चाकू से 17 बार हमला किया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक हरिनी के 2 बच्चे भी थे। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस जांच कर रही है। वहीं, बेंगलुरु के अनेकल इलाके से हत्या का एक दूसरा मामला सामने आया है। यहां 28 साल के शंकर ने अपनी पत्नी मानसा (26 साल) का सर काटकर हत्या कर दी। इसके बाद थाना जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, शंकर को पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था। पति ने पत्नी को दूसरे शख्स के साथ देख लिया था
पुलिस ने अनेकल की घटना के बारे में बताया कि शंकर और मानसा कुछ समय पहले से हीललिगे गांव में किराए के मकान में रह रहे थे। 3 जून की रात को शंकर काम पर चला गया और मानसा को बताया कि वह अगली सुबह वापस आएगा। हालांकि, वह रात को ही अचानक वापस लौट आया। उसने देखा कि पत्नी घर में किसी और शख्स के साथ है। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। कुछ समय बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई। इसके बाद से ही दोनों के बीच में झगड़े बढ़ते गए। गुस्से में आकर शुक्रवार को शंकर ने पत्नी का सिर काट दिया। इसके बाद कटे हुए सिर को लेकर खुद सूर्यनगर पुलिस थाना पहुंचा और सरेंडर कर दिया। कर्नाटक में हत्या के अन्य मामले 26 मार्च: पत्नी को चाकू मारकर सूटकेस में पैक किया बेंगलुरु में 26 मार्च को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करके उसे सूटकेस में पैक कर दिया था। मामले में सामने आया है कि आरोपी पति राकेश खेडेकर ने पत्नी गौरी अनिल सम्ब्रेकर को चाकू मारने के बाद जिंदा ही सूटकेस में पैक कर दिया था। राकेश पत्नी की हत्या करने के बाद भागकर पुणे चला गया था। वहां पत्नी के भाई को फोन करके हत्या की जानकारी दी थी। 27 मार्च की शाम को पुलिस ने उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पूरी खबर पढ़ें… 1 मई: बजरंग दल नेता पर तलवारों से हमला, मौत मंगलुरु में 1 मई को सुहास शेट्टी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही इलाके में तनाव फैल गया था। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें अब्दुल सफवान, नियाज, मोहम्मद मुजम्मिल, खालंदर शफी, आदिल मेहरूफ, नागराज, रंजीत और रिजवान शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… ——————– पूरी खबर पढ़ें… बेंगलुरु भगदड़- बेटे की कब्र से लिपट गया पिता:बोला- मुझे यहीं रहना है; जो जमीन बेटे के लिए खरीदी, वहीं उसे दफना दिया बेंगलुरु में 4 जून को RCB की जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें 21 साल के भूमिक लक्ष्मण की भी जान गई। भौमिक के पिता बीटी लक्ष्मण का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बेटे की कब्र से लिपटकर रो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *