हिसार से चंडीगढ़ के लिए पहली फ्लाइट उड़ी:CM ने भी सफर किया, सैनी बोले- जल्द जयपुर, जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी

हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए सोमवार को पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई और खुद भी चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। इसके लिए नायब सैनी ने पहले ही टिकट बुक करा ली थी। फ्लाइट के शुभारंभ से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा- हिसार से चंडीगढ़ के लिए दूसरी हवाई उड़ान शुरू हो रही है, और भविष्य में जयपुर, अहमदाबाद, और जम्मू के लिए भी यात्राएं शुरू होंगी, जिससे यह क्षेत्र इंडस्ट्री का हब बनेगा। प्रदेश के 2 करोड़ 80 लाख लोगों के लिए है, जो इस एयरपोर्ट का लाभ लेंगे। यह फ्लाइट हफ्ते में 2 दिन सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। फ्लाइट में हिसार से चंडीगढ़ पहुंचने में एक घंटा लगेगा। एलायंस एयर फ्लेक्सी किराया मॉडल के तहत टिकट बुक कर रही है, जिसमें किराया ₹1449 से ₹1704 के बीच रखा गया है। CM नायब सिंह सैनी के संबोधन की अहम बातें… सड़क के रास्ते 4 घंटे लगते हैं
हिसार से चंडीगढ़ की दूरी करीब 252 किमी है। सड़क के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचने में जहां करीब 4 घंटे लगते हैं। वहीं, ट्रेन से यह सफर 7 घंटे का हो जाता है। हालांकि, अब हवाई मार्ग से यह समय काफी कम हो जाएगा। फ्लाइट से लगभग एक घंटा में ही यात्री चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे। हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *