हिमाचल में भीषण गर्मी, सोमवार सीजन का सबसे गर्म दिन:4 शहरों का तापमान 40 डिग्री पार; 13 जून से बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के 4 शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। ऊना का सर्वाधिक तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री के उछाल के साथ 42.4 डिग्री पहुंच गया है। कांगड़ा का पारा भी नॉर्मल से 1.7 डिग्री ज्यादा के साथ 40.4 डिग्री, बिलासपुर का तापमान 2.3 डिग्री के उछाल के बाद 40.1 डिग्री और हमीरपुर के नेरी का तापमान 2.3 डिग्री के साथ 42.6 डिग्री हो गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा हो गया है। मंडी के तापमान में सबसे ज्यादा 5.6 डिग्री का उछाल इसी तरह ज्यादातर शहरों के तापमान में सामान्य की तुलना में पांच से डिग्री का उछाल आया है। मंडी का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 5.6 डिग्री ज्यादा के साथ 39.4 डिग्री, कल्पा का तापमान 5.5 डिग्री ज्यादा के साथ 27.9 डिग्री, मनाली का तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा के साथ 30.5 डिग्री पहुंच गया है। अभी 3 दिन और सताएगी गर्मी प्रदेश में अगले 3 दिन भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग की माने तो तापमान में अभी भी दो से चार डिग्री का उछाल आएगा और 12 जून तक प्रदेशभर में मौसम साफ बना रहेगा। इससे खासकर दिन के वक्त मैदानी इलाकों में लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाएंगे। 13 जून से बारिश के आसार मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 13 जून को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। इस दिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर अगले 3 दिन तक रहेगा और पूरे प्रदेश में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। जून में सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा बारिश मौसम विभाग के अनुसार, जून महीने में अब तक सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। एक से 8 जून तक 15.9 मिलीमीटर नॉर्मल बारिश होती है, लेकिन इस बार 18.5 मिलीमीटर बादल बरस चुके है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *