जालंधर| पुलिस डीएवी एल्युमिनी एंजल्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पुलिस डीएवी दिवस मनाया गया। होम-कमिंग वेयर द जर्नी बिगिंस 2025 का आयोजन स्कूल परिसर में डीएवी यूनाइटेड के तत्वाधान में व प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज के मार्गदर्शन में हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग 130 पूर्व छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यापिका चंद्रमोहिनी ने किया। सोसाइटी द्वारा किए गए विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में सभी को परिचित कराने के लिए पीपीटी दिखाई गई। इसमें रक्तदान शिविर, प्रेरक व्याख्यान, स्पोर्ट्स डे और स्कूल के वंचित छात्रों की शिक्षा में सहायता करने के लिए सोसाइटी के प्रयासों की प्रस्तुति थी व स्कूल के 28 वर्षों की यात्रा भी दिखाई गई। विद्यार्थियों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अमनदीप कौर, परमप्रीत कौर, रजत कुमार, संतोख सिंह, अनुरीति और निधि शर्मा सहित वरिष्ठ पूर्व विद्यार्थियों ने अपने व्यक्तित्व को निखारने और मजबूत मूल्य प्रणाली विकसित करने में मदद करने के लिए स्कूल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। पूर्व छात्र नवजोत सिंह थिंद ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। इस दौरान एल्युमिनी सोसाइटी के पुष्पेन्द्र सिंह, चन्द्रमोहिनी, मीनाक्षी कालरा व दीपक मेहता के साथ-साथ सुपरवाइजर राज कुमार और उर्वशी व अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।


