खालसा कॉलेज में ‘लाइफ लॉन्ग लर्निंग’ कार्यक्रम

अमृतसर| खालसा कॉलेज के खालसा ग्लोबल रीच स्किल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा समाज की जरूरतमंद महिलाओं को व्यावहारिक कौशल से सशक्त बनाने तथा स्थानीय उद्यमिता को बढ़ाने के उद्देश्य से फूड प्रोसेसिंग पर ‘लाइफ लॉन्ग लर्निंग’ कार्यक्रम के तहत 4 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आत्म सिंह रंधावा के निर्देश पर फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण केंद्र ने कमजोर वर्ग की जरूरतमंद महिलाओं के कौशल विकास तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए खालसा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महल सिंह ने आज की अर्थव्यवस्था में कौशल विकास के महत्व पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *