महाजन सभा की बैठक में लिए गए अहम फैसले

अमृतसर| रानी का बाग मॉडल टाउन में महाजन सभा की बैठक प्रधान गुलशन महाजन की अध्यक्षता में हुई। सुभाष महाजन के निवास स्थान पर आयोजित की बैठक में बिरादरी के कई सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। इस मौके पर प्रधान गुलशन ने बताया कि सभा की ओर से समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता की जाती है। जिसमें बच्चों की स्कूल फीस, किताबें जरूरतमंदों बच्चों को बांटते हैं। इस सेवा कार्य में डॉ. रवि महाजन का योगदान सराहनीय रहा। इस मौके पर सभा ने निर्णय लिया कि जुलाई महीने की बैठक शिमला में आयोजित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *