भास्कर न्यूज | जालंधर 11 जून को सीएम भगवंत मान बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए निगम ने बर्ल्टन पार्क में सफाई, प्रकाश की व्यवस्था और पैच वर्क का काम कराया है। वहीं पुलिस प्रशासन ने सीएम के प्रोग्राम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है। इसमें एंट्री पॉइंट से लेकर परिसर में सुरक्षा को पुलिस तैनात रहेगी। स्मार्ट सिटी में 77.77 करोड़ रुपए का बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब का प्रोजेक्ट का काम तीन साल से बंद पड़ा है। अब पुरानी एजेंसी ही काम के लिए तैयार हो गई। अब इस प्रोजेक्ट का सीएम 11 जून को शिलान्यास करेंगे। इसके लिए निगम और प्रशासन एक हफ्ते से तैयारी में जुटा है। सेामवार को बर्ल्टन पार्क में मेयर वनीत धीर, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर िसंह बिट्टू समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। यहां पर सीएम के प्रोग्राम की तैयारी का काम को देखा। यहां पर प्रोग्राम के लिए पंडाल बनाने का काम शुरू हो गया है। उधर सेामवार को सीएम के प्रोग्राम को लेकर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, मेयर वनीत धीर, डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल, कमिश्नर गौतम जैन समेत अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। इस मीटिंग में प्रोग्राम में सुरक्षा, जनता के बैठने, वीआईपी के बैठने आदि बिंदुओं पर मंथन किया। बर्ल्टन पार्क में व्यवस्था देखने पहुंचे मेयर व सीनियर डिप्टी मेयर।


