हॉक राइडर क्लब ने वार्ड-22 में चलाया सफाई अभियान

भास्कर न्यूज | जालंधर हॉक राइडर क्लब की तरफ से शहर में चलाए जा रहे सफाई प्रोजेक्ट के तहत लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करन के साथ ही कूड़े से खाद बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। क्लब के प्रधान रोहित ने बताया कि वार्ड 22 में शौर्य ग्रीन फ्लैट की बैकसाइड और चारों तरफ सफाई की गई। यहां से जंगली जड़ी बूटियों को हटाया गया। इसके अलावा सोसायटी की एंट्रेंस पर भी सफाई की गई।उन्होंने बताया कि इस दौरान सोसायटी सदस्यों को गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग करने और उससे खाद बनाने के लिए भी प्रेरित किया गया, ताकि 10 फीसदी कूड़ा ही घरों से बाहर आ सके। इस मौके पर डॉ. जसपाल मठारू, डॉ. सुनीत अग्रवाल, आरजे रीत, पीयूष, रोहित शर्मा, संजय कुमार, विवेक सूद, प्रधान राजीव शर्मा, वार्ड 22 के पार्षद रोबिन लव, इंप्लाइज यूनियन से बंटू सभ्रवाल, जेई हरीश, विकास मन्नण मौजूद रहे। सोसायटी के बाहर सफाई करते हॉक राइडर क्लब के सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *