सूचना के बाद परिवार के लोग उसे लेने पहुंचे

बांग्लादेश बॉर्डर पर बीएसएफ के जवानों ने कबीरधाम जिले के एक व्यक्ति को पकड़ा है। उसकी पहचान दल्लू राम पिता स्व. चरनू बैगा (50) के रूप में की गई है, जो कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत दमगढ़ पंचायत के आश्रित गांव ताईतिरनी का रहने वाला है। दो महीने पहले दल्लू राम कमाने-खाने के लिए पलायन किया था। दलाल के जरिए बोरवेल गाड़ी में मजदूरी करने कोलकाता गया था। इस दौरान वह भटक कर बांग्लादेश बॉर्डर तक पहुंच गया। रविवार को बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ जवानों ने दल्लू राम को देखा और संदिग्ध समझकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम और पता बताया, जिस पर बीएसएफ जवानों ने दूरभाष के जरिए गांव में संपर्क किया। बीएसएफ के जवानों ने दल्लू राम को वापस गांव ले जाने के लिए कहा। {ग्रापं दमगढ़ के सरपंच भगऊ राम धुर्वे का कहना है कि रविवार शाम को ही जानकारी मिली कि दल्लू राम बांग्लादेश बॉर्डर पर पकड़ा गया है। किसी संजू नाम के शख्स ने उसे बोरवेल गाड़ी में मजदूरी करने भेजा था। उसी के मोबाइल पर बीएसएफ ने संपर्क किया। बेटा आज लेने जाएगा। दल्लू राम बैगा झोपड़ी में रहता है परिवार, नहीं है रोजगार: दल्लू राम के परिवार में उसकी 90 वर्षीय मां रामबती, पत्नी और 2 बेटे हैं। ताईतिरनी गांव में उनका झोपड़ीनुमा घर है। खेती के लिए कोई जमीन नहीं है। गांव में रोजगार के साधन भी नहीं हैं। आर्थिक संकट से जूझने के कारण दल्लू राम बैगा एक दलाल के जरिए बोरवेल गाड़ी में मजदूरी करने गांव से पलायन कर गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *