पलारी के रितेश ने 25 बार ब्लड देकर बचाई जान, युवा इनसे ले रहे हैं प्रेरणा

पलारी| नगर पंचायत पलारी के रितेश कुमार साहू ने अब तक 25 बार ब्लड डोनेट किया है। रितेश, जागेश्वर साहू के बेटे हैं। उन्होंने हर बार जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए समय पर ब्लड दिया। रितेश के इस कार्य से प्रेरित होकर नगेंद्र पटेल, कमलेश साहू, लोकेश जायमाला, योगेंद्र कुमार और बालमुकुंद साहू भी ब्लड डोनेट करने लगे हैं। रितेश ने बताया कि पहली बार उन्होंने ब्लड 2015 में दिया था। इसके बाद हर तीन महीने में नियमित रूप से ब्लड डोनेट करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्लड डोनेट करने से शरीर पर कोई असर नहीं पड़ता, बल्कि यह दूसरों की जिंदगी बचाने का जरिया बनता है। रितेश ने युवाओं से अपील की कि वे भी आगे आएं और जरूरतमंदों की मदद करें। पलारी में रितेश को लोग अब ब्लड डोनर के रूप में पहचानने लगे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *