टेड़ेसरा आश्रम में प्राकट्य दिवस पर कबीर के भजन की प्रस्तुति दी

राजनांदगांव| सतगुरु कबीर धनी धर्मदास सेवा आश्रम टेड़ेसरा में दो दिवसीय प्राकट्य दिवस मनाया जा रहा है। जिसमें सुबह शोभा यात्रा एवं निशान पूजा भजन सत्संग कीर्तन संत मंडली के द्वारा किया जा रहा है। आश्रम के महंत मेला दास साहेब एवं पवन दास साहेब के द्वारा प्रवचन सत्संग किया जा रहा है। साथ ही भजन सहदेव दीवान एवं महेंद्र साहेब के द्वारा भजन प्रस्तुत किया जा रहा है। उत्सव का समापन 10 जून को होगा। जिसमें कबीर साहेब की वाणी वचनों का लगातार संत जनों को श्रवण कर रहे हैं। आश्रम के परिक्षेत्रीय माई एवं परिक्षेत्रीय अध्यक्ष उत्तम साहेब, अंगद साहेब, यादराम साहेब, लाल दास साहेब एवं लुमन दास साहेब एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सदगुरु कबीर साहेब के प्रगट महोत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *