मानसा में अर्बन एस्टेट के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध:किसान बोले-किसी भी कीमत पर जमीन नहीं देंगे, डीसी को सौंपा मांग पत्र

पंजाब सरकार द्वारा मानसा जिले के गांव ठूठियावाली में अर्बन एस्टेट के लिए 212 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के खिलाफ किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। किसानों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अपनी जमीन का एक इंच भी नहीं देंगे। सरकार ने मानसा के साथ बठिंडा, मोगा, फिरोजपुर और नवांशहर में भी अर्बन एस्टेट के लिए जमीन अधिग्रहण का नोटिफिकेशन जारी किया है। किसान नेता जगदेव सिंह, काका सिंह, काला सिंह और हरबंस सिंह के नेतृत्व में किसानों ने गांव में एकत्र होकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 1200 गज जमीन और कारोबार चलाने का प्रस्ताव सरकार ने किसानों को जमीन के बदले 1200 गज जमीन और कारोबार चलाने का प्रस्ताव दिया है। लेकिन किसान नेताओं ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे। किसान नेताओं ने आशंका जताई कि भविष्य में सरकार अन्य गांवों की जमीन भी कॉरपोरेट को देने के लिए अधिगृहीत करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि वे अपनी जमीन बचाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। इस मामले को लेकर किसानों ने मानसा के डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र भी सौंपा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *