किसान को पीटने वाली BJP-नेत्री ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप:कोरबा में दोनों पक्ष से मामला दर्ज; आदिवासी समाज ने की गिरफ्तारी की मांग

कोरबा जिले में आदिवासी किसान से मारपीट मामले में एक नया मोड़ आया है। 9 जून को बीजेपी नेत्री ज्योति महंत ने किसान बलवंत सिंह कंवर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। मामला बांकीमोगरा थाना क्षेत्र का है। वहीं, कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया की मांग पर बीजेपी नेत्री समेत 3 के खिलाफ FIR हो चुकी है। वहीं इसे लेकर अब ज्योति महंत और किसान को सोशल मीडिया में ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ज्योति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है वहीं, कुछ यूजर्स किसान को भी गलत ठहरा रहे है कि आखिर उसने गलती नहीं की तो माफी क्यों मांगी। आदिवासी समाज ने भी मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें कि 7 जून को ग्राम बरेडिमुड़ा का किसान बलवंत सिंह कंवर अपने बैल के साथ सड़क से गुजर रहा था। तभी ज्योति के साथ उसका विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। ज्योति समेत 3 लोगों ने उसे सड़क पर लेटाकर मारा था। किसान नशे में था। इसका वीडियो भी सामने आया था। आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग पुलिस ने थाना परिसर में हुई मारपीट के मामले में भाजपा नेत्री और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं आदिवासी समाज एट्रोसिटी एक्ट की धारा जोड़ने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। भाजपा नेत्री ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया भाजपा नेत्री का आरोप है कि 7 जून की शाम करीब 5 बजे वह बांकीमोंगरा से कोरबा जा रही थीं। गजरा मुख्य मार्ग पर आदिवासी किसान ने उनके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उनका हाथ पकड़कर खींचा और गाली-गलौच की। उनके चिल्लाने पर आसपास के 5-7 लोग मदद के लिए आए। पुलिस ने भाजपा नेत्री की शिकायत पर 9 जून को धारा 126(2), 74, 79, 296 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की है। सोशल मीडिया में लोगों की प्रतिक्रिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *