डौंडी| ग्राम पंचायत नर्रालगुड़ा के आश्रित ग्राम रजोलीडीही में सोमवार को तालाब गहरीकरण निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी ने पूजा कर कार्य की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की। गांव की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। भूमिपूजन कार्यक्रम में सरपंच जनाई नेताम, उप सरपंच, पंच, रोजगार सहायक और ग्रामीण मौजूद रहे।


