50 साल पुरानी रंजिश के चलते दोस्त के दांत तोड़े:चौथी कक्षा में आपस में मारपीट हुई थी; बुजुर्ग ने मांगा ₹1.5 लाख का मुआवजा

केरल के कासरगोड जिले के मालोम कस्बे में 62 वर्षीय वी.जे. बाबू पर उनके दो बचपन के दोस्तों ने 50 साल पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। इस हमले में बाबू के दो दांत टूट गए। यह घटना तब हुई जब सोमवार को बाबू, मालोथु बालकृष्णन और मैथ्यू वलियाप्लक्कल नाम के दो पूर्व सहपाठियों से जनग्राम होटल के बाहर मिले। बातचीत के दौरान पुरानी बातों को लेकर झगड़ा हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। पुलिस के अनुसार, बालकृष्णन ने बाबू को पकड़ लिया और मैथ्यू ने उनके चेहरे और शरीर पर पत्थर से वार किया। इस हमले में बाबू के दो दांत टूट गए। उन्हें कन्नूर के परियारम स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि बाबू मामला सुलझाने को तैयार हैं, यदि आरोपी ₹1.5 लाख का मुआवजा दें। हमले में शराब के इस्तेमाल की भी आशंका जताई गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 50 साल पहले भी बाबू को आरोपी ने पीटा था बाबू ने पुलिस को बताया कि तीनों बचपन में एक ही स्कूल (नाटक्कल्लू एडेड स्कूल, बालाल पंचायत) में पढ़ते थे। जब वे चौथी कक्षा में थे, तब बालकृष्णन ने उन्हें पीटा था। इसके बाद भी वह सालों तक साथ खेती करते रहे। हालांकि, पुरानी बातों की टीस दोनों आरोपियों के मन में बनी रही और उसी का नतीजा यह हमला था। ———————————- ये खबर भी पढ़ें… शराब के पैसे न देने पर दोस्त ने की हत्या:धार में 30 वर्षीय युवक को पाइप से मारा, फिर गला दबाया; आरोपी गिरफ्तार धार जिले के सरदारपुर तहसील के ग्राम राजगढ़ में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 6 जून को ग्राम गुराडिया में पन्नु खराडी के घर के सामने सड़क किनारे एक शव मिला। मृतक की पहचान 30 वर्षीय कलम उर्फ कलमसिंह के रूप में हुई। पूरी खबर पढ़ें… राजा रघुवंशी मर्डर केस की पूरी कहानी:गूगल मैप से मिला पहला सुराग, गायब होने के 17 दिन बाद यूपी के ढाबे पर मिली सोनम इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा और उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी गुवाहाटी में मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद 21 मई को मेघालय के शिलॉन्ग रवाना हुए थे। सोनम की 23 मई को आखिरी बार राजा की मां उमा से बात हुई थी। बातचीत में उमा को लगा कि सोनम हांफ रही है तो उन्होंने इसकी वजह भी पूछी। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *