अबोहर में खेत में मिला युवक का शव:मानसिक रोग से परेशान, परिजन बोले- गलत दवा का सेवन से हुई मौत

फाजिल्का के अबोहर के गांव कोयलखेड़ा में एक युवक का शव खेत के पास मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सतपाल पुत्र राम लाल के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता था। घटना की जानकारी तब सामने आई जब एक राहगीर ने बेसुध पड़े युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में युवक के पास एक इंजेक्शन दिखाई दे रहा है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि नशीले पदार्थ की ओवरडोज से युवक की मृत्यु हुई है। गलत दवा के सेवन से हुई मौत मृतक के भाई अमरजीत ने बताया कि सतपाल मानसिक रोग से पीड़ित था और नियमित दवाएं ले रहा था। उनका कहना है कि गलत दवा के सेवन से उनके भाई की मृत्यु हुई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। थाना प्रभारी, डीएसपी, डीएसपीडी और एसएसपी से इस मामले में संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *