1230 सीटों पर प्रवेश के लिए 16 को जारी होगी मेरिट लिस्ट

भास्कर न्यूज | बालोद जिले के लीड शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त पीजी कॉलेज मंे बीए, बीएससी, बीकॉम सहित अन्य संकाय में फर्स्ट सेमेस्टर की कुल 1230 सीटें हैं। जिसमें प्रवेश के लिए 5 जून से एडमिशन पोर्टल खुल गया है। प्रबंधन के अनुसार पहले चरण में प्रवेश के लिए 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लीड कॉलेज में स्नातक स्तर पर बीएससी गणित फर्स्ट सेमेस्टर में कुल 150 सीटें हैं। इसी तरह कम्प्यूटर साइंस की 150 सीटें है। बायॉलोजी में 220, बीए मंे सबसे ज्यादा 400, बीकॉम में 200 सीटें है। इसके अलावा बीसीए में 50 और एलएलबी में 60 सीटें है। इन सीटों में प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स को कुल तीन चरण में आवेदन करने मौका मिलेगा। पहले चरण में 15 जून के बाद दुर्ग विवि की ओर से दूसरे चरण में ऑनलाइन आवेदन करने 21 से 30 जून तक समय निर्धारित किया है। इसी तरह तीसरे चरण में 8 से 21 जुलाई तक आवेदन करने समय तय हुआ है। ऑनलाइन आवेदन के बाद तीन चरण में मेरिट लिस्ट जारी होगी। पहले चरण में मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि 16 जून तय है। दूसरे चरण में 1 जुलाई और तीसरे चरण में 22 जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। एमएससी फिजिक्स में 40 गणित में 50 सीटें निर्धारित लीड कॉलेज में स्नातकोत्तर स्तर पर एमएससी फिजिक्स में 40, गणित में 50, बॉटनी में 60, एमए समाजशास्त्र में 50, राजनीति विज्ञान में 50, हिंदी में 50, इकोनॉमी में 50 और एमकॉम में कुल 60 सीटें है। हर साल लीड कॉलेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन भरते है। हालांकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद पिछले सत्र पहले की तुलना में ज्यादा सीटें खाली थी। इस बार क्या स्थिति रहेगी, यह अगस्त के पहले सप्ताह में स्पष्ट हो पाएगा। तीन चरण में आवेदन प्रक्रिया के बाद 14 अगस्त तक कुलपति की अनुमति से प्रवेश ले सकेंगे। तीसरे चरण में 31 जुलाई तक छात्र प्रवेश ले सकेंगे लीड कॉलेज में संकायवार निर्धारित सीटों में प्रवेश के लिए पहले चरण में नाम आने के बाद छात्र-छात्राएं 16 से 20 जून तक जरूरी दस्तावेज जमा कर सकेंगे। दूसरे चरण में 1 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। जो 7 जुलाई तक चलेगी। इसी तरह तीसरे चरण में प्रवेश प्रक्रिया की शुरूआत 22 जुलाई से होगी। तीसरे चरण में 31 जुलाई तक प्रवेश ले सकेंगे। प्रबंधन के अनुसार पहले प्रवेश के लिए दुर्ग विवि की ओर से कई बार अतिरिक्त समय दिया जाता था लेकिन इस बार तीन चरण में समय तय किया गया है। दुर्ग विवि की ओर से अधिसूचना जारी की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *