कपूरथला में ट्रक से टकराई बाइक:एक युवक की मौत- दूसरा घायल, घरेलू सामान लेकर लौट रहे थे घर

पंजाब में कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी रोड पर सोमवार देर रात एक पेट्रोल पंप के नजदीक ट्रक से बाइक टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों व पीसीआर टीम द्वारा सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल युवक, सिकंदर पुत्र दुखीराम निवासी मोहल्ला केसरी बाग ने बताया कि वह रात करीब साढ़े आठ बजे अपने दोस्त मुकेश कुमार के साथ बाजार में घरेलू सामान लेने जा रहा था, जब वह सुल्तानपुर लोधी रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो दूसरी तरफ से आ रही एक स्कूटी से टक्कर हो गई, जिसके बाद उसका बाइक बेकाबू होकर ट्रक से टकरा गया। सिविल अस्पताल में चल रहा घायल का इलाज इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पीसीआर टीम इंचार्ज रणजीत सिंह और एएसआई कर्मजीत सिंह ने मौके पर पहुंच राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. आशीष पाल सिंह ने मुकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। मुकेश कुमार का शव सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। घायल सिकंदर का उपचार चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *