अंब में ट्रक से कुचलकर महिला की मौत:होशियारपुर की रहने वाली, पति के साथ बाइक पर जा रही थी

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के उप मंडल अंब के तहत बड़े दी हट्टी के पास ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान तारा देवी पत्नी कमल देव निवासी मोहरी बस्ती होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार, मृत महिला तारा देवी अपने पति कमल देव के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर होशियारपुर से चिंतपूर्णी के तरफ जा रही थी। बने दी हट्टी के पास कमल देव का मोटरसाइकिल स्लिप हो गई और वह सामने से आ रहे ट्रक के टायर के नीचे जा घुसी, जिसके चलते तारा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी हैं। डीएसपी अंब वासूदा सूद ने मामले की पुष्टि की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *