सर्दी की छुटि्टयों में कैसे होगा शैक्षिक भ्रमण:शिक्षा विभाग ने कहा, बोर्ड परीक्षा पर ध्यान दें, 31 दिसम्बर के बाद नहीं होगा शैक्षिक भ्रमण

प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूल को अब शैक्षिक भ्रमण के लिए परमिशन नहीं मिलेगी। शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की परीक्षाओं की तैयारी के मद्देनजर अब घूमने-फिरने के कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश के बाद ये आदेश जारी किए गए हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के ऑफिस से माध्यमिक शिक्षा निदेशक को एक पत्र भेजा गया, जिसमें माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की दसवीं व बारहवीं और शिक्षा विभाग की पांचवीं-आठवीं बोर्ड परीक्षा में जुटने के निर्देश दिए गए। इन परीक्षाओं के लिए एकाग्र होकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में चालू सेशन में किसी तरह का कोई भी शैक्षिणक भ्रमण 31 दिसम्बर के बाद नहीं करने के आदेश दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने 24 दिसम्बर की शाम को आदेश जारी किया गया, जिसमें 31 दिसम्बर के बाद शैक्षिक भ्रमण पर रोक लगाई है। 25 दिसम्बर से स्कूलों में अवकाश के बाद वैसे भी कोई भ्रमण नहीं होना है। बोर्ड रिजल्ट पर है विभाग का फोकस दरअसल, शिक्षा विभाग माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की परीक्षाओं में बेहतर परिणाम पर फोकस कर रहा है। दसवीं और बारहवीं बोर्ड के रिजल्ट को लेकर देशभर के सभी राज्यों का केंद्र सरकार आंकलन करती है। ऐसे में राजस्थान से बेस्ट रिजल्ट के लिए अब अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *