कटारिया-अंतर्राष्टीय एयरपोर्ट की सुविधा मिलते ही कनेक्टिविटी सुगम होगी:उदयपुर के नेचर थैरेपी वेलनेस सेंटर को अंतर्राष्ट्रीय मैग्जीन में जगह मिली

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि उदयपुर ग्रामीण क्षेत्र में खुले वेलनेस सेंटर पर देश ही नहीं दुनिया के लोग आ रहे हैं यह उदयपुर के लिए बड़ी बात है। कटारिया उदयपुर जिले के वल्लभनगर क्षेत्र के बाठरड़ा कला (अंडिदा पाश्वर्नाथ) में पहले नेचर थैरेपी ‘राजबाग हॉलिस्टिक वेलनेस सेंटर’ को बैंगलोर से प्रकाशित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की वेलनेस मैग्जीन में जगह मिलने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कटारिया ने कहा कि आने वाले छह महीने में उदयपुर में अंतर्राष्टीय एयरपोर्ट की सुविधा भी मिल जाएगी तो इस ग्रामीण क्षेत्र में सीधे कनेक्टिविटी भी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि विदेश से कोई यहां आकर 15 दिन रुकता है तो निश्वित रूप से इस क्षेत्र का विकास होगा। इसे जिस कल्पना से बनाया वह कल्पना आज साकार होती दिखी है। कटारिया ने कहा कि संतश्री अवधेशानंदजी महाराज जहां-जहां तपस्या करते है वह जगह पवित्र हो जाती है। समारोह में वेलनेस मैग्जीन तथा राजबाग हॉलिस्टिक वेलनेस सेंटर के ब्रांड की लॉन्चिंग सूरजकुंड के संतश्री अवधेशानंदजी महाराज और पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने किया। चेयरमैन राजेन्द्र नलवाया ने स्वागत किया। इस अवसर पर वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, श्यामसुंदर नलवाया, वीरेन्द्र नलवाया, अतुल चंडालिया, हिम्मतसिंह चौहान, जितेन्द्रसिंह राठौड़, अनंतसिंह राठौड़, राकेश सुहालका, रूपेश मेहता, विनोद दलाल, भूपेन्द्र बाबेल, राघवेन्द्रसिंह राठौड़, विनयदीपसिंह कुशवाह सहित बाठेड़ाकलां के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। चेयरमैन राजेन्द्र नलवाया व वाइस चेयरमैन योगेश कुमार ने बताया कि डॉ. श्याम नदुगले व उनकी टीम की देखरेख में वेलनेस सेंटर पर नॉन क्यूरेटिव व क्यूरेटिव बीमारियों का उपचार किया जा रहा है।
यहां 33 बीघा में 20 कॉटेज की फेसिलिटी है, 40 गेस्ट रह सकते हैं। भविष्य में 60 कॉटेज तक की फेसिलिटी विकसित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *