लुधियाना में चार महीने पहले लव मैरिज करने वाली युवती की हत्या का मामला सामने आया है। शव किराए के कमरे से बरामद हुआ है, जहां चार-पांच दिन पहले ही दंपती शिफ्ट हुए थे। कमरे को बाहर से बंद किया गया था। शव पूरी तरह सड़ चुका था। जबकि मृतका का पति सुनील फरार है। इलाके में दुर्गंध फैलने पर मकान मालिक ने मृतका के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद जब उन्होंने ताला तोड़ा तो अंदर शव मिला। मृतका की पहचान राधिका (19) के रूप में हुई है। लुधियाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। हालांकि पता चला है कि आरोपी मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करता है। हाथ बंधे हुए थे, गला घोटकर हुई हत्या माैके पर पहुंचे लुधियाना पुलिस के एसीपी अनिल भनोट ने बताया कि मृतका की पहचान राधिका के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, कुछ महीने पहले उसने लव मैरिज की थी। कुछ दिन पहले ही वे यहां पर शिफ्ट हुए थे। ऐसा लगता है कि उसकी गला घोटकर हत्या की गई है। घर वाला फरार है। मृतका के हाथ भी बंधे हुए थे। यह साफ है कि उसका मर्डर हुआ है। रविवार रात तक सब ठीक था पुलिस ने बताया कि पहले कपल टिब्बा रोड पर रहते थे, इसके बाद यहां पर आए थे। लड़की के परिजन भी यहीं रहते हैं। आरोपी की उम्र 25-26 साल है। रविवार को रात दस-ग्यारह बजे मकान मालिक की बेटी लड़की से मिलकर गई। उस समय दोनों घर पर थे। सोमवार सुबह घटना घटी है। पोस्टमार्टम से सारी स्थिति साफ होगी।
गर्मी बहुत ज्यादा है, ऐसे में बॉडी का सिस्टम बदल गया। अभी तक फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। फिलहाल पति पर केस दर्ज किया जा रहा है। जल्दी ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। भाई ने ताला तोड़ा, तो अंदर पड़ा था शव मृतका की बहन आशा ने बताया कि यह घटना फतेहगंज मोहल्ले की पांच नंबर गली की है। चार-पांच महीने पहले बहन लव मैरिज की थी। मृतका हमारे परिवार में तीसरे नंबर पर थी। कुछ दिन पहले वे यहां रहने लगे थे। रविवार रात 11 बजे तक उन दोनों को देखा गया था। इसके बाद उन्हें किसी ने नहीं देखा। जब आज मेरा भाई यहां आया, तो कमरे को ताला लगा हुआ था। मकान मालिक को बुलाया गया। बदबू उठ रही थी। हमें बहन के पति सुनील पर ही संदेह था। किसी तरह की कोई डिमांड नहीं थी। आशा का कहना है कि दो-तीन दिन पहले मृतका कह रही थी कि उसे अब कोर्ट मैरिज करवानी है, क्योंकि लव मैरिज मंदिर में हुई थी। लड़के वाले कह रहे थे कि तुम अपनी शादी सबकी सहमति से करवा लो, ताकि बाद में किसी तरह का पंगा न पड़े। समझ नहीं आ रहा कि आखिर क्या हो गया। भाई बोला, मुझे लगा कमरे में चूहा मरा होगा मृतका के भाई कृष्णा ने बताया कि वह गली में चक्कर लगा रहा था। तभी जिस घर में उसकी बहन रहती है, उनके मकान मालिक ने उन्हें कहा कि उसकी बहन कमरे से बदबू आ रही है। मुझे पहले लगा कि शायद चूहा मरा होगा। लेकिन अंदर पंखा चल रहा था और कमरे को ताला लगा हुआ था। तो मैंने ताला तोड़ा तो मेरी बहन का शव नीचे पड़ा था। उस पर कपड़े आदि फेंके हुए थे। मेरा जीजा गायब थे और एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। इसके बाद परिवार वालों को सूचित किया।


