अमृतसर में महिला पुलिसकर्मी और मां से मारपीट:दवाई लेकर घर जा रही थीं, वाल्मीकि समाज ने थाने पर किया प्रदर्शन

अमृतसर के थाना कैंटोनमेंट क्षेत्र में एक महिला कॉन्स्टेबल और उसकी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कॉन्स्टेबल की मां ने बताया कि वह भी पंजाब पुलिस में अमृतसर पुलिस लाइन में चतुर्थ श्रेणी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। घटना उस समय हुई जब मां वंदना कुमारी अपनी बेटी के साथ दवाई लेकर घर जा रही थीं। कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। न्याय न मिलने पर वाल्मीकि समाज के लोग छावनी थाने पहुंचे। मां-बेटी पर ईंटों से हमला समाज के नेताओं ने कहा कि दोनों मां बेटी के साथ मारपीट की गई है। ईंटें मारी गई हैं। नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर परिवार को न्याय नहीं मिला तो वे अपना संघर्ष तेज करेंगे लेकिन तब तक नहीं बैठेंगे जब पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिलेगा। इस मामले में छावनी थाने के पुलिस अधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि यह परिवार का आपसी विवाद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *