फाजिल्का में मनरेगा मजदूरों ने जिला प्रशासन का फूंका पुतला:डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, मेट नियुक्ति और रोजगार की मांग

मनरेगा मजदूर यूनियन ने मंगलवार को फाजिल्का के डीसी दफ्तर के बाहर अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाए गए कि पारदर्शी ढंग से मेट न बनाने के चलते जरूरतमंद लोगों को मनरेगा के तहत काम नहीं मिल रहा l उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो दिन में उनकी सुनवाई न हुई तो संघर्ष तेज किया जाएगा l जानकारी देते हुए मनरेगा मजदूर यूनियन के पदाधिकारी शुभेग सिंह और जनरल सचिव हरदीप सिंह ने बताया कि आज उनके द्वारा फाजिल्का जिला प्रशासन का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया है l उन्होंने कहा कि फाजिल्का प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है l उनका आरोप है कानून के मुताबिक मनरेगा मजदूरों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा l घर बैठे लोगों की हाजरी लगाने का आरोप उन्होंने आरोप लगाया कि मनमर्जी से फाजिल्का के गांवों में मेरे बनाए जा रहे है l क्योंकि मनरेगा मजदूरों द्वारा भरी गई काम की डिमांड पूरी नहीं की जा रही l और न ही उन्हें काम दिया जा रहा है l उनका आरोप है कि घर बैठे लोगों की हाजरी लगाई जा रही है l जबकि जरूरतमंद मनरेगा कर्मियों को रोजगार नहीं मिला रहा। मनरेगा काम को पारदर्शी ढंग से चलाने की मांग उन्होंने मनरेगा काम को पारदर्शी ढंग से चलाने की मांग की l इसलिए उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दो दिन में अगर प्रशासन ने उनकी सुनवाई न की तो संघर्ष तेज कर दिया जाएगा l उन्होंने कहा कि वह टेबल टॉक करने के लिए तैयार है l इसलिए अगर प्रशासन पारदर्शी ढंग से मेट बनाकर मनरेगा मजदूरों को रोजगार देगा तो मामले का समाधान हो सकता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *