जगराओं में स्कूटी सवार युवती से चेन छीनी:बिना नंबर की बाइक पर आए दो लुटेरे, अपनी फ्रेंड के साथ जा रही थी

लुधियाना के जगराओं में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। आत्म नगर की एक युवती स्कूटी पर अपनी साथी युवती के साथ रानी झांसी चौक की ओर जा रही थी। रेलवे पुल से उतरते समय बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवकों ने पीछे से आकर उसके गले से चेन झपट ली और फरार हो गए। लुटेरे रायकोट रोड की तरफ फरार हो गए। पीड़ित युवती ने बताया कि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। सूचना मिलते ही पीसीआर टीम के साथ थाना सिटी के इंचार्ज वरिंदर सिंह उप्पल मौके पर पहुंचे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। पहले भी हो चुकी कई वारदात इस घटना से शहर के दुकानदारों और आम लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में महिलाओं का अकेले चलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने कहा कि सोना पहनकर चलने वाली महिलाओं को अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होगा। पुलिस 24 घंटे नाकाबंदी का दावा करती है। रानी झांसी चौक पर लुधियाना देहात पुलिस का नाका लगा रहता है। लेकिन चौक से कुछ दूरी पर हुई यह घटना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। इससे पहले भी शहर में महिलाओं के पर्स और फोन छीनने की घटनाएं हो चुकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *