छत्तीसगढ़ में 7 नक्सली ढेर, 5 की हुई शिनाख्त:नरसिम्हा चालम और भास्कर भी शामिल, 17 महीनों में 409 हार्डकोर माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के नेशनल पार्क क्षेत्र में जवानों ने केंद्रीय समिति सदस्य समेत 7 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए माओवादियों में से 5 नक्सलियों की शिनाख्त कर ली गई है। जिसमें CCM गौतम उर्फ सुधाकर और तेलंगाना स्टेट कमेटी के SZC भास्कर राव शामिल हैं। DRG, STF और कोरबा की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। 5 जून 2025 को विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने नेशनल पार्क एरिया में अभियान शुरू किया। इस दौरान माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। घटना स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। ये नक्सली मारे गए हथियार और सामग्री बरामद शिनाख्त किए गए नक्सली टेंटू लक्ष्मी नरसिम्हा चालम उर्फ गौतम (67 साल) मैलारापु आदेल्लु उर्फ भास्कर राव (45 वर्ष) रैनी (35 वर्ष) सुदरू पुनेम (30 वर्ष) महेश कुड़ियम (38 वर्ष)​​​ दो अन्य मृत माओवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बीजापुर में 1 जनवरी 2024 से अब तक मारे गए नक्सली: पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. के अनुसार, पिछले 17 महीनों में कुल 409 हार्डकोर माओवादी मारे गए हैं। सुरक्षा बल बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *