उन्नयन स्कूल में मिलन समारोह हुआ, समूह का गठन भी किया

आमदी| शासकीय उन्नयन माध्यमिक स्कूल तुमाबैगापारा आमदी में मिलन समारोह हुआ। इस दौरान समूह का गठन किया। इसका मुख्य उद्देश्य पूर्व छात्रों द्वारा वर्तमान में छात्र-छात्राओं को मोटिवेशन करना, साथ ही शाला में सहयोग करना है। स्कूल के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं जो आज अपनी पढ़ाई पूर्ण कर विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं। स्कूल के छात्र-छात्रा नेहा साहू, गंगा, फुलेश्वरी, भूमिका, सुनीता कॉलेज छात्र हैं। प्रभा साहू आईटीबीपी सैनिक व सोमन ध्रुव अग्निवीर सैनिक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शाला में सहयोग करने की सहमति जताई। इस मौके पर सविता छाटा, बिंदू ध्रुव, दीपेंद्र साहू, सोमदत्त साहू, भारती साहू आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *