गाजा में राहत सामग्री के सैकड़ों ट्रकों की लूट:कूड़े के ढेर में खाना ढूंढ रहे बच्चे, 23 लाख लोग दर-दर भटकने को मजबूर

करीब 15 महीनों से जारी इजराइल- हमास युद्ध की वजह से गाजा के 23 लाख लोग दर-दर भटकने को मजबूर हैं। सबसे खराब हालात उत्तर गाजा की है, जहां इजराइल ने सबसे पहले हमला किया था। हालात इतने खराब है कि UN की तरफ से भेजी जा रही राहत सामग्री को रास्ते में ही लूट लिया जा रहा है। हाल में 21 स्वतंत्र गैर-सरकारी संगठनों के ग्रुप ऑक्सफैम की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उत्तर गाजा में पिछले ढाई माह में राहत सामग्री के सिर्फ 12 ट्रक ही पहुंच पाए हैं। जबकि 100 से ज्यादा ट्रकों को रास्ते में ही लूट लिया गया। हालात इतने खराब हैं कि लोगों के भूखे मरने की नौबत आ गई है। औरतें और बच्चे कचरे के ढेर से खाना बीनकर खाने को मजबूर हैं। ऑक्सफैम का आरोप है कि 6 अक्टूबर से इजराइल जानबूझकर जबालिया, बेत लाहिया और बेत हनून की सैन्य घेराबंदी बढ़ा रहा है। ऐसा करके वो उत्तरी गाजा में राहत सामग्री पहुंचाने से रोक रहा है। बच्चों को खेलने से मना करते हैं ताकि चक्कर न आएं यहां रहने वालों का कहना है कि परिवार के बड़े लोग बच्चों को खेलने से मना करते हैं ताकि उन्हें चक्कर न आए। 15 लोगों के परिवार में खाने के लिए सिर्फ एक पैकेट बिस्किट है। एक तिरपाल की कीमत 15 हजार रुपए है। एक तंबू बनाने के लिए 5 तिरपाल (76 हजार रुपए) चाहिए। बिजली की कोई संभावना नहीं है। एक कर्मचारी ने बताया कि एक पूरा परिवार एक अंडे के लिए डेर अल-बला में खोज कर रहा था ताकि टूटी हड्डी वाले एक रिश्तेदार के लिए कैल्शियम की आपूर्ति की जा सके। अंडे की कीमत लगभग 500 रुपए थी। राफेह का अबू राहत सामग्री का बड़ा लुटेरा राहत ट्रकों के ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों का कहना है कि गाजा में सबसे बड़ी लुटेरी गैंग यासर अबू शबाब की है। उसका गिरोह पूर्वी राफेह के नत्र इलाके पर हावी है। वह राफेह का माफिया है। 25 नवंबर को हमास ने छापा मारा, जिसमें अबू के भाई सहित 20 लोग मारे गए थे। हमास का आरोप है कि गाजा में राहत सामग्री लूटने वाली गैंग को इजराइली सेना समर्थन दे रही है। दावा है कि शबाब की गैंग अभी तक सौ से ज्यादा ट्रकों को लूट चुके हैं। इजराइल का कहना है कि हमास के लड़ाके ही राहत सामग्री लूट रहे हैं। ————————————— यह खबर भी पढ़ें… इजराइल बोला- हमास चीफ हानियेह को हमने मारा:हत्या के बाद पहली बार स्वीकार किया; जुलाई में ईरान में मारा गया था हानियेह ​​​​​​​इजराइल ने पहली बार स्वीकार किया है कि हमास के पूर्व चीफ इस्माइल हानियेह की हत्या उसी ने की थी। सोमवार को इजराइल के रक्षा मंत्री काट्ज ने एक बयान के दौरान इसकी पुष्टि की। हूती विद्रोहियों के हमलों को लेकर दिए बयान में रक्षामंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि जिस तरह हमने हानियेह और सिनवार को मारा है, वैसे ही हूतियों को भी मार देंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *