जयपुर-सवाई माधोपुर रेलखंड में ट्रेफिक ब्लॉक::जोधपुर से जुड़ी 6 ट्रेनें 11, 12 व 13 जनवरी को रद्द रहेगी

जोधपुर से जुड़ी 6 ट्रेन जयपुर मंडल के जयपुर-सवाई माधोपुर रेलखंड में निर्माण कार्य के चलते अलग-अलग दिन रद्द रहेगी। जबकि, एक ट्रेन परिवर्तित रूट से संचालित होगी। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर मंडल पर जयपुर-सवाई माधोपुर रेलखंड के सिरस एवं बनस्थली निवाई स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 41-ए पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए 12 जनवरी को ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसी के चलते जोधपुर से जुड़ी ये रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी। 1. गाड़ी संख्या 14801, जोधपुर-इन्दौर जं. रेलसेवा 11 जनवरी को रद्द रहेगी। 2. गाड़ी संख्या 12465, इन्दौर जं.-जोधपुर रेलसेवा 12 जनवरी को रद्द रहेगी। 3. गाड़ी संख्या 12466, जोधपुर-इन्दौर जं. रेलसेवा 12 जनवरी को रद्द रहेगी। 4. गाड़ी संख्या 14802, इन्दौर जं.-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 13 जनवरी को रद्द रहेगी। 5. गाड़ी संख्या 14813, जोधपुर-भोेपाल रेलसेवा दिनांक 12 जनवरी को रद्द रहेगी। 6. गाड़ी संख्या 14814, भोेपाल-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 13 जनवरी को रद्द रहेगी। ये ट्रेन बदले रूट पर चलेगी गाड़ी संख्या 20846, बीकानेर-बिलासपुर रेल सेवा 12 जनवरी को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, जो परिवर्तित मार्ग जयपुर-बांदीकुई-भरतपुर-सवाईमाधोपुर होकर संचालित होगी। मार्ग में यह रेल सेवा भरतपुर स्टेशन पर ठहराव करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *