फाजिल्का में ई-रिक्शा पलटा:रोड पर गड्ढे से हुआ हादसा, चार महिला फंसी, स्थानीय लोगों ने बचाया

फाजिल्का में आज बरसाती पानी के बीच गड्ढे में ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा में बैठी 4 महिलाओं को हल्की चोट आई है, जिन्हें स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच सुरक्षित बाहर निकाला l हादसा जलालाबाद के मन्नेवाला रोड पर हुआ l जानकारी के अनुसार, गांव से जलालाबाद की तरफ ई-रिक्शा ड्राइवर सवारियां ले जा रहा था l ड्राइवर जब सवारियां लेकर मन्ने वाला रोड पर पहुंचा तो वहां पर बरसाती पानी सड़क पर जमा हुआ था, जिससे वह गुजर रहा था कि अचानक पानी के नीचे गड्ढे होने के चलते ई रिक्शा बेकाबू हो गया और पलट गया l ई रिक्शा में सवार महिलाएं ई-रिक्शा के बीच ही फैंस गई l मौके पर स्थानीय लोगों ने पहुंचकर महिलाओं को ई रिक्शा से बाहर निकाला l गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ l लेकिन महिलाओं को थोड़ी बहुत चोटें आई है l स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही के आरोप लगाते हुए सवाल खड़े किए हैं कि सड़क की हालत खस्ता होने के चलते बरसाती पानी यहां जमा हो जाता है l इस वजह से पानी के नीचे गड्ढों का पता नहीं चलता और अक्सर यहां हादसे होते हैं, जिस पर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *