सूदखोर तोमर-ब्रदर्स के करीबियों के घर पुलिस का छापा:ऋषभ और रविंद्र सिंह के ठिकानों से मिले सोने-चांदी के जेवर, कैश और प्रॉपर्टी के दस्तेवाज

रायपुर के सूदखोरी तोमर ब्रदर्स के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। मंगलवार की रात पुलिस ने वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के दो करीबी के घर छापेमारी की। दोनों करणी सेना से जुड़े हुए हैं। जांच में पता चला है कि, दोनों तोमर ब्रदर्स के भरोसेमंद हैं और उनके सूदखोर के काम में सहयोगी है। दरअसल, हनुमान वाटिका भाठागांव में ऋषभ सिंह के घर और वालफोर्ट सिटी स्थित रविन्द्र सिंह के ठिकानों पर पुलिस ने छानबीन की। जांच के दौरान दोनों के घरों से सोने-चांदी के जेवरात, कैश और प्रॉपर्टी से जुड़े कई दस्तावेज मिले है। इसके अलावा तोमर ब्रदर्स से जुड़े प्रॉपर्टी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। कोर्ट से सर्च वारंट लेकर की गई कार्रवाई पुलिस के अनुसार, ऋषभ सिंह खुद को करणी सेना का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बताता है। जांच में पता चला है कि, दोनों तोमर ब्रदर्स के कारोबार के सहभागी हैं। दोनों के नाम पर तोमर ब्रदर्स ने लाखों रुपए निवेश किया है। इसलिए कोर्ट से सर्च वारंट लेकर दोनों के मकान की तलाशी ली गई। शाम तक हो सकता है खुलासा छापेमारी की कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी, सीएसपी समेत कई थानों के प्रभारी और क्राइम ब्रांच की टीम बड़ी संख्या में पहुंची थी। इस मामले में आज शाम तक अधिकारी बड़ा खुलासा कर सकते हैं। पुलिस कर रही तोमर ब्रदर्स की तलाश रायपुर पुलिस को शक है कि, वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर यूपी में छिपे है। रायपुर से पुलिस जल्द ही उत्तर प्रदेश जाएगी। वहीं, तोमर ब्रदर्स के कारोबार से जुड़े बाकी लोगों के घर पर भी पुलिस की टीम तलाशी लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *