फाजिल्का में ठंड से व्यक्ति की मौत:फुटपाथ पर सो रहा था, कपड़ों से कोई पहचान पत्र नहीं मिला

फाजिल्का में एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। वह पुराने सरकारी अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर सो रहा था। इसकी सूचना शिवसेना को दी गई l शिवसेना की टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है l फाजिल्का से बाला साहेब ठाकरे शिंदे ग्रुप शिवसेना के जिला अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर एक व्यक्ति पड़ा है l जिसकी हालत बहुत ज्यादा बिगड़ी हुई है l वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि ठंड से उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी थी l हालांकि मृतक के कपड़ों से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है l फिलहाल उनके द्वारा इसकी सूचना जहां पुलिस को दी गई है l वहीं पुलिस की मदद से मृतक के शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए और पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *