हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज से हटा संजीवनी सेवा कुटीर:भाजपा विधायक ने की थी स्थापना, जारी हुआ था जमीन अतिक्रमण का नोटिस

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से प्रशासन ने संजीवनी सेवा कुटीर को हटा दिया है। भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनवरी में अपने जन्मदिन पर इस कुटीर की स्थापना की थी। जिला प्रशासन ने कुछ दिन पहले विधायक को जमीन अतिक्रमण का नोटिस जारी किया था। स्वास्थ्य मंत्री अंसारी ने इस कुटीर को भाजपा का कार्यालय बताया था। कुटीर पर गंजेड़ी और नशेड़ियों के जमावड़े का आरोप भी लगाया था। उन्होंने कहा कि इस वजह से डॉक्टर और नर्स रात में ड्यूटी करने से कतराते हैं। दोपहर 1:30 बजे क्रेन की मदद से कुटीर को हटा दिया इधर, विधायक प्रदीप प्रसाद ने मंगलवार को डीसी को पत्र लिखकर तीन दिन में कुटीर हटाने का आग्रह किया था। बुधवार को प्रशासनिक टीम पहुंची और दोपहर 1:30 बजे क्रेन की मदद से कुटीर को हटा दिया। स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद कार्रवाई पूरी की गई। इस पूरे मामले पर सदर सीओ मयंक भूषण ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप था। इसी के एवेज में नोटिस भी दी गई थी। आज वरीय अधिकारियों के निर्देश पर इसे यहां से हटाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *