फाजिल्का में हीट वेव का अलर्ट:दोपहर में घर से बाहर न निकलने की सलाह, अस्पतालों में स्पेशल वार्ड तैयार

फाजिल्का जिले में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है l लगातार गर्मी का पारा बढ़ता जा रहा है l हालांकि फाजिल्का में स्वास्थ्य विभाग ने इलाके के लोगों को धूप में बिना कोई काम घर से बाहर न निकालने की अपील की है l साथ ही उन्होंने दावा किया है कि जिले की अस्पतालों में स्पेशल वार्ड बना दिए गए है, ताकि इससे संबंधित कोई भी केस अगर आता है, तो उसे तुरंत इलाज दिया जा सके l जनजीवन प्रभावित हो रहा जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर रोहित गोयल ने बताया कि इन दिनों गर्मी का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है l पारे में हो रही बढ़ोतरी से अब हीट वेव का अलर्ट भी जारी हुआ है l गर्मी इस कदर पड़ रही है कि आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है l हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा हीट वेव से निपटने के लिए फाजिल्का जिले के सभी अस्पतालों में वार्ड बना दिए गए हैं और विशेष बैड रिजर्व रखे गए हैं l धूप में न निकलने की अपील स्वास्थ्य विभाग द्वारा इलाके के लोगों को दोपहर के समय धूप में बिना काम के घर से न निकालने की अपील की जा रही है l उन्होंने कहा कि लोगों को अगर मजबूरी में निकलना भी पड़े, तो वह पूरे कपड़े डालकर घर से बाहर निकले l इतना ही नहीं पीने में वह घर के बने व्यंजनों का इस्तेमाल करें और अधिक से अधिक पानी पिए l फूड विभाग को हिदायत जारी डॉ रोहित गोयल ने कहा कि जहां तक सवाल बाजार में बिक रहे पेय पदार्थ का है l उसको लेकर फूड विभाग को हिदायत जारी की गई है l जिनके द्वारा समय-समय पर सैंपलिंग की जा रही है, ताकि लोगों को पीने के लिए शुद्ध पर पेय पदार्थ मिल सके l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *