श्री माछीवाड़ा साहिब की पावन धरती पर शहीदी सभा के दौरान देर रात शराब बेचने का विरोध किया गया। शटर लगाकर शराब बेचने की सूचना के बाद सिख संगठनों के नुमाइंदों ने वहां जाकर देखा तो बंद ठेके के अंदर कारिंदे मौजूद थे। तभी पुलिस को मौके पर बुलाकर शटर खुलवाया गया और शराब बेचने वालों को सख्त चेतावनी दी गई। एसडीएम को भी दिया था ज्ञापन सिख नेता गुरप्रीत सिंह खालसा ने कहा कि कुछ दिनों पहले सिख संगठनों की ओर से शहीदी दिवसों को लेकर श्री माछीवाड़ा साहिब में शराब की बिक्री बंद करवाने के लिए एसडीएम समराला को मांग पत्र दिया गया था, लेकिन जब सिख संगठनों को सूचना मिली कि बंद शराब की दुकानों के अंदर विक्रेताओं द्वारा शराब बेची जा रही है, तो सिख संगठनों ने तुरंत रात को श्री माछीवाड़ा साहिब की शराब की दुकानों की जांच की। शराब के ठेके में एक व्यक्ति द्वारा शटर लगाया हुआ था और खिड़की से शराब बेचने का संदेह हुआ। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद श्री माछीवाड़ा साहिब के एसएचओ पवित्र सिंह ने कहा कि सूचना के बाद वे तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। शराब बेचने का कोई सबूत नहीं मिला। शराब की दुकानों के कर्मचारी अंदर ही सोते हैं और उन्हें दुकान से बाहर निकाल दिया गया। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। कहीं पर भी भावनाओं को आहत नहीं होने दिया जाएगा।


