फतेहगढ़ साहिब में 2 श्रद्धालुओं की मौत, 10 घायल:ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, शहीदी सभा से लौट रहे थे वापस

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में शहीदी सभा में माथा टेकने के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा श्रद्धालुओं घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, वहीं घायलों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। घर लौट लौट रहे थे श्रद्धालु दरअसल फतेहगढ़ साहिब शहीदी सभा में माथा टेकने के बाद ट्रैक्टर ट्राली से अपने घर लौट रहे थे। खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़ की हदबंदी के पास नेशनल हाईवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक नाबालिग सहित 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को पहुंचाया अस्पताल मृतकों की पहचान अवतार सिंह उर्फ ​​तारू (32 वर्ष) और सुरिंदर सिंह (15) के रूप में हुई जोकि खेमकरण विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुरा गांव के रहने वाले थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल मंडी गोबिंदगढ़ थाना पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *