अमृतसर में 40 फुट ऊंचे पुल से नीचे गिरा युवक:डिवाइडर से टकराई बाइक, अस्पताल से लौट रहा था घर

अमृतसर के फ्लाईओवर से कल देर रात एक युवक डिवाइडर से बाइक टकराने पर पुल से नीचे गिर गया। युवक इतनी जोर से गिरा कि उसके गंभीर रूप से चोटें आएं। युवक अपने काम से घर जा रहा था और फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक युवक को होश आने के बाद मामले की जानकारी मिलेगी। मौके पर पहुंची PCR टीम ने बताया कि उन्हें किसी राहगीर का फोन आया था कि अचानक एक युवक उनके आगे आकर गिर गया। युवक पुल से नीचे गिरा है और गंभीर रूप से जख्मी है। जिसके बाद पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और देखा कि अमृतसर-जालंधर फ्लाईओवर से पिंगलवाड़ा की तरफ जाने वाले रास्ते पर घायल अवस्था में पड़ा था। राहगीर के मुताबिक युवक शायद गलती से उस तरफ हो गया और फिर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। 40 फुट नीचे गिरा युवक पुलिसकर्मी ने बताया कि बाइक पुल पर ही रह गई और युवक 40 फुट आगे नीचे जाकर गिरा। जिससे उसे सिर और अन्य हिस्सों पर चोट लग गई है। पुलिस ने बताया कि युवक की जेब से नय्यर अस्पताल का आई कार्ड बरामद हुआ है जिसमें उसका नाम सोनू पाल, निवासी गिलवाली गेट लिखा हुआ है। युवक अस्पताल से घर की तरफ जा रहा था और रास्ते में ही यह हादसा हो गया। वो नैय्यर अस्पताल में नौकरी करता है तो उसे इलाज के लिए वहीं भेजा गया है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *