चलती ट्रेन में यात्री का फिसला पैर..बाल-बाल बची जान VIDEO:राजनांदगांव में ट्रेन के डोर का हैंडल पकड़कर प्लेटफार्म पर घसीटता रहा,जवान ने बचाई जान

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बड़ा हादसा टल गया। चेरला पल्ली से रक्सौल जाने वाली चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक यात्री का पैर फिसल गया, जिससे ट्रेन के डोर का हैंडल पकड़कर लटक गया। और लगभग 20 मीटर तक प्लेटफार्म पर घसीटता रहा। इसी बीच आरपीएफ (RPF) के जवान की सतर्कता और बहादुरी से उस यात्री की जान बच गई। ट्रेन में चढ़ते वक्त यात्री का फिसला पैर दरअसल, यह घटना 10 जून को सुबह 11:07 बजे राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 की है। चेरला पल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस (07005) 11.05 बजे प्लेटफार्म नंबर 1 पर आई और दो मिनट ठहराव के बाद समय 11.09 बजे प्लेटफार्म से रवाना हुई। इसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा। तभी उसका एक शख्स का पैर फिसल गया। प्लेटफार्म पर 20 मीटर तक घसीटते रहा यात्री वह असंतुलित होकर गिर गया और ट्रेन से लटकते हुए प्लेटफॉर्म पर घिसटने लगा। यात्री ट्रेन के डोर के हैंडल को पकड़कर प्लेटफार्म पर 20 मीटर तक घसीटते रहा। गनीमत रही की वह शख्स ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच ट्रैक पर नहीं गिरा, वरना उसकी जान भी जा सकती थी। इसी दौरान प्लेटफार्म 1 पर ड्यूटी पर तैनात प्रभारी निरीक्षक समीर खलखो ने जैसे ही उस शख्स को ट्रेन से लटकते हुए देखा तो उसे बचाने दौड़े और बिना कोई देर किए उस यात्री को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। घटना सीसीटीवी में कैद यात्री की जान बचते ही उसने अपने दोनों हाथ ऊपर कर बताया कि वो सुरक्षित है। इसके बाद तुरंत वहां मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। आरपीएफ की अपराध गुप्तचर शाखा गोंदिया के प्रभारी निरीक्षक समीर खलखो उस समय प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे। वे सहायक उप निरीक्षक आरएस बागड़ेरिया के साथ अपराधियों की गुप्त निगरानी कर रहे थे। रेलवे ने यात्रियों से की अपील रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल यात्रियों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों से अपील करता है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। इससे न केवल यात्री की जान को खतरा होता है, बल्कि बचाव करने वाले कर्मी की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। ……………………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें ट्रेन की इमरजेंसी विंडो से गिरा 4 साल का बच्चा:मां संग कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस में कर रहा था सफर,RPF ने किया रेस्क्यू और कराया इलाज राजनांदगांव में 10 जून को शाम 6 बजे कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस से 4 वर्षीय सागनिक बेरा आपातकालीन खिड़की से गिर गया। यह हादसा डोंगरगढ़-जटकन्हार रेलखंड के डाउन लाइन पर हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *