सूरजपुर में 20 अपराधों में शामिल कबाड़ी जिलाबदर:हत्या और नकबजनी समेत कई मामलों में था शामिल,छह जिलों में एक साल तक एंट्री पर रोक

सूरजपुर में पुलिस और प्रशासन ने एक आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की है। डीआईजी-एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर की अनुशंसा पर कलेक्टर एस. जयवर्धन ने कबाड़ी नितेश कुमार को जिलाबदर कर दिया है। नितेश कुमार विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पउवापारा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ कुल 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें एक हत्या, एक हत्या का प्रयास और चार नकबजनी के मामले शामिल हैं। इसके अलावा दो मारपीट, आर्म्स एक्ट, लोक संपत्ति को नुकसान और एक चोरी का मामला भी दर्ज है। उस पर 10 बार शांति भंग की धाराओं में भी कार्रवाई की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-5 के तहत जारी आदेश के मुताबिक, नितेश कुमार 10 जून 2025 तक एक साल के लिए सूरजपुर के साथ-साथ पांच अन्य जिलों में प्रवेश नहीं कर सकेगा। इन जिलों में सरगुजा, कोरबा, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और मध्य प्रदेश का सिंगरौली शामिल हैं। अगर वह इस दौरान बिना अनुमति इन जिलों में प्रवेश करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *