कपूरथला में देसी पिस्टल-चाकू समेत बदमाश गिरफ्तार:2 साथी फरार, पुलिस बोली- रुकने का इशारा किया भागे, पीछा कर पकड़ा

कपूरथला में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान देसी पिस्टल और तेजधार कटार (चाकू) सहित एक बाइक सवार बदमाश को काबू किया है। जबकि बाइक पर सवार दो अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए है। काबू किए आरोपी से दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। DSP सब डिवीजन दीप करण सिंह ने बताया कि थाना सिटी में तीनों आरोपियों के ​खिलाफ FIR दर्ज कर फरार हुए आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस उच्चा​धिकारियों के आदेश पर आपराधिक तत्वों के खिलाफ जारी मुहिम में 22 दिसंबर थाना सिटी-2 अर्बन अस्टेट के SHO मनजीत सिंह, ASI राजविंदर सिंह ने टीम सहित पुलिस लाइन चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान गांव मुश्कवेद की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आते दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार मौके से भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो बाइक सवार वहीं बाइक छोड़कर भाग गए। इसी दौरान उनकी जेब से एक पिस्टल नीचे गिर गया। घेराबंदी कर बदमाश गिरफ्तार
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक युवक को काबू कर लिया। काबू किए युवक ने अपना नाम सुखदीप सिंह उर्फ सुक्खा निवासी गांव मुश्कवेद बताया। जबकि फरार होने वालों के नाम नवदीप सिंह उर्फ नव निवासी गांव बिशनपुर जट्टां और आकाश निवासी गांव मुश्कवेद बताया। DSP ने बताया कि काबू किए आरोपी की तलाशी लेने पर दो कारतूस बरामद हुए हैं। जबकि बाइक नवदीप सिंह उर्फ नव का है। यह तीनों किसी पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। वहीं आरोपियों के ​खिलाफ थाना सिटी में वि​भिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *