लुधियाना के जगराओं में आज बाइक सवार लुटेरों ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। लुटेरों ने दिनदहाड़े एक महिला का पर्स छीन लिया। यह घटना शहर के कमल चौक के पास सब्जी मंडी जाने वाली सड़क पर हुई। पीड़िता जसिका गोयल ऑटो से उतरकर गोबिंद कॉलोनी स्थित अपने घर की ंतरफ जा रही थी। पीड़िता ने बताया कि पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में पैसे, मोबाइल और अन्य जरूरी सामान था। महिला ने लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन गर्मी की वजह से सड़क खाली होने का फायदा उठाकर वे फरार हो गए। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस नाका सिर्फ कागजों में दिखाया जाता है। कमल चौक पर पुलिसकर्मी दिखाई नहीं देते। बता दे कि मंगलवार को रानी झांसी चौक के नजदीक बाइक सवार लुटेरो ने स्कूटी सवार महिला के गले की चेन झपट कर मौके से फरार हो गए थे


