धान खरीदी नहीं होने से किसानों ने किया चक्काजाम:रायगढ़ के नवापारा धान खरीदी केन्द्र में नहीं थी कोई व्यवस्था, प्रबंधक के इस्तीफा देने के बाद से खरीदी हुआ बंद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के टेण्डा नवापारा धान खरीदी केन्द्र में प्रबंधक के इस्तिफा देने के बाद से धान खरीदी नहीं हो पा रही थी। ऐसे में क्षेत्र के किसान परेशान थे। गुरूवार को करीब 10 गांव के किसानों ने चक्काजाम कर दिया और धान खरीदी करने की मांग करने लगे। नवापारा से खरसिया, छाल के रास्ते पर किसानों ने चक्काजाम कर अपना विरोध जताना शुरू किया। बताया जा रहा है कि नवापारा धान खरीदी केन्द्र के प्रबंधक को पुराने किसी मामले को लेकर संस्पेड किया गया था। जिसके बाद यहां एक प्रबंधक को बैठाया गया, लेकिन उसने भी इस्तिफा दे दिया। ऐसे में धान खरीदी बंद हो गई। इसके कारण किसानों को धान बेचने में समस्या होने लगी और उसी बात को लेकर आज किसानों ने आंदोलन किया। इन गांव के किसान प्रभावित
बताया जा रहा है कि धान खरीदी नहीं होने से आसपास के कई गांव के किसान परेशान थे। ऐसे में बड़े गुमड़ा, छोटे गुमड़ा, नवागढ़, नवापारा, टेंडा, भेंगारी, बिलासखार, कटंगडीह, चारमार समेत अन्य गांव किसानों ने अपना विरोध जताया और उनका कहना था कि प्रबंधक के सस्पेंड होने के बाद कोई व्यवस्था यहां नहीं की गई थी। शुरू में 2-3 दिन खरीदी की गई, उसके बाद से धान खरीदी केन्द्र में खरीदी बंद है।
व्यवस्था किए जाने के बाद समाप्त हुआ विरोध
किसान अपनी मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए थे। ऐसे में दोनों ओर भारी वाहनों की कतार लगने लगी थी। जब किसानों के आंदोलन की जानकारी प्रशासनिक अमला को हुई तो मौके पर तहसीलदार समेत घरघोड़ा पुलिस पहुंची और उन्हें समझाईश दी, लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं थे। बाद में यहां के 2 स्थानीय ग्रामीणों को पदस्थ किया गया। तब किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त किया।
2 लोगों की नियुक्ति की गई
इस संबंध में घरघोड़ा तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि यहां की अव्यवस्था को लेकर किसानों ने चक्काजाम किया था। अध्यक्ष ने दो लोगों को नियुक्त किया है। ऑपरेटर भी घरघोड़ा से आएगा। वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। धान खरीदी भी शुरू हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *