दुर्ग संभाग के 9 टीआई बने डीएसपी:आईजी और एसएसपी ने स्टार लगाकर किया पदोन्नत

दुर्ग संभाग के अलग-अलग जिलों से 9 नरीक्षकों को पदोन्नति मिली है। अब वो डीएसपी रैंक के अधिकारी कहलाएंगे। शासन से आदेश आने के बाद 11 जून को आईजी राम गोपाल गर्ग और एसएसपी विजय अग्रवाल ने सभी को स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नत किया। दुर्ग आईजी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 11 जून 2025 को पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में “पीपिंग सेरेमनी” का आयोजन किया गया। आईजी कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज 32 बंगला, भिलाई में आयोजित इस कार्यक्रम में पदोन्नत हुए सभी 9 निरीक्षकों को बुलाया गया। यहां राम गोपाल गर्ग और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने सभी नवपदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर और केप पहनाकर पदोन्नत किया। इस दौरान उनका सम्मान भी किया गया। इस मौके पर एएसपी शहर सुखनंदन राठौर, चन्द्र प्रकाश तिवारी (उप पुलिस अधीक्षक लाइन, जिला दुर्ग), पनिक राम कुजूर (उप पुलिस अधीक्षक, पुमनि कार्यालय दुर्ग), नीलकंठ वर्मा (रक्षित निरीक्षक, दुर्ग) सहित पुलिस पीआरओ प्रशांत कुमार शुक्ला और फोटोग्राफर शेख मोहम्मद उपस्थित रहे। पदोन्नत होने वाले निरीक्षकों के नाम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *