कपूरथला में तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मारी:युवक की मौत, ड्राइवर मौके से भागा, तीन बच्चों का पिता

कपूरथला में तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक को टक्कर मारी दी, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान डोगरावाल गांव निवासी लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। हादसा कांजली गांव के पास हुआ। थाना सिटी के एएसआई हरजीत सिंह के अनुसार, बुधवार दोपहर को लखविंदर सिंह घरेलू सामान लेकर अपने गांव जा रहे थे। कांजली के नजदीक एक निजी बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सुभानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखा गया है। एएसआई ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।​​​​​​​ डोगरावाल गांव के लोगों के अनुसार, लखविंदर सिंह तीन बच्चों के पिता थे। वह छह बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी मौत से परिवार स्तब्ध है। गांव वालों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *